भारत सरकार ने देश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई और महत्वपूर्ण पहल शुरू की है — PM Internship Scheme। आज बहुत से पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी इसलिए नहीं मिलती क्योंकि उनके पास Experience (अनुभव) नहीं होता।इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है। इस योजना के तहत युवाओं को नौकरी से पहले कंपनी में काम सीखने का मौका दिया जाएगा, साथ ही उन्हें पैसे भी मिलेंगे।

PM Internship Scheme के अंतर्गत युवाओं को लगभग 1 साल तक किसी कंपनी, फैक्ट्री या ऑफिस में ट्रेनिंग (इंटर्नशिप) दी जाएगी।
इस दौरान वे वास्तविक काम सीखेंगे और भविष्य में नौकरी पाने के लिए तैयार होंगे।

कौन आवेदन कर सकता है?

  • आयु 18 से 30 वर्ष

  • 10वीं पास

  • 12वीं पास

  • ITI / Diploma

  • Graduate (BA, BCom, BSc आदि)

  • बेरोजगार युवक-युवती

क्या-क्या लाभ मिलेंगे?

  • हर महीने लगभग ₹5,000 स्टाइपेंड

  • 12 महीने का प्रैक्टिकल अनुभव

  • सरकार द्वारा Experience Certificate

  • नौकरी मिलने की संभावना बढ़ेगी

  • कई मामलों में उसी कंपनी में जॉब का मौका

कहाँ काम सिखाया जाएगा?

  • फैक्ट्री और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

  • ऑफिस (कंप्यूटर / डाटा एंट्री)

  • वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स

  • टेक्नीशियन कार्य

  • रिटेल शॉप मैनेजमेंट

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड

  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)

  • बैंक पासबुक

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र / मार्कशीट

आवेदन कैसे करें?

  1. सरकारी Internship Portal पर जाएं

  2. मोबाइल OTP से रजिस्ट्रेशन करें

  3. अपनी जानकारी भरें

  4. पसंद का सेक्टर/कंपनी चुनें

  5. फॉर्म सबमिट करें

हत्वपूर्ण बातें

  • यह स्थायी नौकरी नहीं, बल्कि ट्रेनिंग है

  • लेकिन अनुभव प्रमाणपत्र बहुत उपयोगी होता है

  • किसी एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं — यह पूरी तरह फ्री सरकारी योजना है

निष्कर्ष

PM Internship Scheme उन युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर है जो पढ़े-लिखे हैं लेकिन अनुभव की कमी के कारण नौकरी नहीं पा रहे।
इस योजना से युवाओं को काम सीखने, कमाने और भविष्य में अच्छी नौकरी पाने का रास्ता मिलेगा।